Greater Noida News : निर्माणाधीन मकान की छत शटरिंग खोलते समय गिरी, मालवे में दबे 8 मजदूर, कुछ की मरने की सूचना
Greater Noida News : थाना रबूपुरा क्षेत्र में निर्माणाधीन एक तीन मंजिले भवन की शटरिंग खोलने समय छत भर-भराकर गिर गई। मलबे में आठ मजदूर दब गए। कुछ को जेसीबी और एसडीआरएफ की सहायता से बाहर निकाल कर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। खबर लिखे जाने तक चार मजदूरों अंदर फंसे होने की सूचना है। मौके पर भगदड़ का माहौल है।
Police Station Rabupura Greater Noida News : पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना रबूपुरा क्षेत्र के गांव नगला हुकुम में रहने वाले महाबीर नामक व्यक्ति के मकान का निर्माण हो रहा है। आज दोपहर को लेटर की शटरिंग खोली जा रही थी, तभी शटरिंग खोलते समय छत भर- भराकर गिर गई। इस घटना में आठ मजदूर मलवे के नीचे दब गए। चार मजदूरों को बाहर निकल गया है। मजदूरों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उनके अनुसार करीब चार मजदूर अभी भी मलबे के नीचे दबे हैं। उन्हें निकालने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं मौके पर मौजूद लोगों का मानना है कि मलवे में दबने से कुछ मजदूरों की मौत हो गई है। पुलिस अधिकारियों ने इसकी पुष्टि नहीं की है।

