Dadri News : विभिन्न जगहों से तीन शातिर बदमाश गिरफ्तार, अवैध हथियार और मादक पदार्थ बरामद

Jan 29, 2025 - 10:39
Dadri News : विभिन्न जगहों से तीन शातिर बदमाश गिरफ्तार, अवैध हथियार और मादक पदार्थ बरामद
Symbolic Image
Dadri News : थाना दादरी पुलिस ने विभिन्न जगहों से तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से भारी मात्रा में मादक पदार्थ और अवैध हथियार बरामद किया है।
Dadri News :
 थाना दादरी के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि बीती रात को उपनिरीक्षक अश्वनी कुमार ने एक सूचना के आधार पर शनि उर्फ मच्छी को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसकी गिरफ्तारी रामगढ़ अंडरपास के पास से हुई है। उन्होंने बताया कि तलाशी लेने पर इसके पास से पुलिस को 1 किलो 200 ग्राम नाजायज गांजा तथा एक चाकू मिला है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की उम्र 22 वर्ष है। पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि यह काफी दिनों से अवैध रूप से मादक पदार्थ बेचने के धंधे में संलिप था। थाना प्रभारी ने बताया कि एक अन्य मामले में उप निरीक्षक रितेश कुमार ने मोहम्मद इकबाल उर्फ कलुआ को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि तलाशी लेने पर इसके पास से पुलिस को एक देसी तमंचा और कारतूस मिला है। उन्होंने बताया कि इसकी गिरफ्तारी कोट नहर के पास से हुई है। पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि यह अवैध हथियार लेकर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की नीयत से घूम रहा था। उन्होंने बताया कि यह अवैध हथियार के बल पर लोगों को डरा धमकाकर उनसे लूटपाट करता है।
 थाना प्रभारी ने बताया कि एक अन्य मामले में उप निरीक्षक देवेंद्र कुमार ने बीती रात को इस्लामुद्दीन  को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसकी गिरफ्तारी विसाहड़ा अंडरपास के पास से हुई है। थाना प्रभारी ने बताया कि तलाशी लेने पर इसके पास से 2 किलो अवैध गांजा मिला है। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपी ने पुलिस को बताया है कि वह दिल्ली से गाजा खरीद कर लाता है तथा दादरी क्षेत्र में लोगों को बेचता है।