Dadri News : उप निरीक्षक ने दो लोगों के खिलाफ दर्ज कराया पशु क्रूरता अधिनियम में मुकदमा

Jan 8, 2026 - 15:14
Dadri News : उप निरीक्षक ने दो लोगों के खिलाफ दर्ज कराया पशु क्रूरता अधिनियम में मुकदमा
Symbolic Image

Dadri News : थाना दादरी में तैनात उप निरीक्षक ने दो लोगों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Police Station Dadri News : थाना दादरी के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि उप निरीक्षक मलूक सिंह रात को गस्त पर थे। उन्हें सूचना मिली कि कोट चैकी के पास हाईवे पर एक गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया है। इसमें दो लोग सवार थे। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। जब उक्त गाड़ी को चेक किया तो उसमें पशुओं का मीट भरा पाया गया। उन्होंने बताया कि दोनों व्यक्ति अलीगढ़ से दिल्ली की तरफ जा रहे थे। थाना प्रभारी ने बताया कि शक होने पर उप निरीक्षक ने वहां में पाए गए मीट को जांच के लिए भेजा है। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस को आशंका है कि आरोपी गोकशी करके मीट को दिल्ली बेचने के लिए ले जा रहे थे। उन्होंने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।