Dadri News : पत्नी के दुपट्टे से गला घोट कर की पति ने की हत्या

Jun 17, 2026 - 12:36
Dadri News : पत्नी के दुपट्टे से गला घोट कर की पति ने की हत्या
Symbolic Image

Dadri News : थाना दादरी क्षेत्र के चिटैहरा गांव में रहने वाले एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की दुपट्टा से गला दबाकर आज हत्या कर दी। घटना को अंजाम देकर वह मौके से फरार हो गया है। पुलिस की तीन टीमें उसकी तलाश में लगी हुई है। पुलिस को पता चला है कि आरोपी और महिला की 9 वर्ष पूर्व प्रेम विवाह हुआ था।

 पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी प्रदीप कुमार गुप्ता ने बताया कि आज सुबह को थाना दादरी पुलिस को सूचना मिली कि चिटैहरा गांव में रहने वाले मोहित पुत्र अनूप ने अपनी पत्नी कविता (30 वर्ष) की दुपट्टे से गला दबाकर हत्या कर दी है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि दोनों ने करीब 9 वर्ष पहले लव मैरिज की थी। महिला दलित समुदाय से थी जबकि आरोपी गुर्जर बिरादरी से है।

 उन्होंने बताया कि दोनों के प्रेम विवाह से नाराज होकर घर वालों ने उन्हें लक्ष्मी नगर कॉलोनी में एक प्लाट लेकर दे दिया था। दोनों वहीं पर रहते थे। दोनों के संसर्ग से एक बेटा और बेटी पैदा हुए थे। बेटी की उम्र 8 वर्ष है, जबकि बेटे की उम्र 6 वर्ष है। दोनों मदिरा पीने के आदि थे। आज सुबह को दोनों के बीच झगड़ा हुआ तथा पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि आरोपी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें बनाई गई है। उन्होंने दावा किया कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।