Noida News : नोएडा और ग्रेटर नोएडा की हवा शुक्रवार को उच्च श्रेणी में दर्ज की गई। समीर एप के अनुसार आज सुबह को नोएडा की एक्यूआई 97 और ग्रेटर नोएडा की 106 दर्ज की गयी। एक हफ्ते तक दोनों शहरों का एक्यूआई 150 से कम रहने की संभावना है। सुबह से औसतन 16 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही है।
Noida News :
नोएडा और ग्रेटर नोएडा का अधिकतम तापमान कल 23.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहा। शनिवार को भी दिनभर तेज हवा चलने की संभावना है, जिससे दिन में भी सामान्य ठंड बनी रहेगी। सुबह, शाम और रात में कड़ाके की ठंड रहेगी। अगले छह दिनों में अधिकतम तापमान 23 से 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। 15 फरवरी के बाद से अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वायु प्रदूषण मे भी और कमी आने की संभावना है।