Noida News : खाना बनाते समय घर पर मूर्छित होकर गिरा युवक, मौत

Noida News : थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सदरपुर कॉलोनी में रहने वाला एक युवक अपने घर पर खड़े होकर खाना बना रहा था, तभी वह मूर्छित होकर गिर गया। अत्यंत अमीर हालत मे उसे एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया।
Noida News :
थाना सेक्टर 39 के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सदरपुर कॉलोनी में रहने वाला विनोद कुमार उम्र 25 वर्ष बीती रात को अपने घर पर खाना बना रहा था। उन्होंने बताया कि खाना बनाते समय वह मूर्छित होकर गिर पड़ा। आसपास के लोगों ने उसे गंभीर हालत में उपचार के लिए एक अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां पर डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।