Noida News : मानसिक तनाव के चलते युवक ने की आत्महत्या
Noida News : थाना फेस -3 क्षेत्र के सेक्टर 66 स्थित श्रमिक कुंज में अपने जीजा के साथ रह रहे एक युवक ने बीती रात को अपने घर पर पंखे के कुंडल से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं विभिन्न जगहों पर रहने वाली दो युवतियों ने मानसिक तनाव के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया।
Police Station Phase 3 Noida News : थाना फेस -3 के प्रभारी निरीक्षक पुनीत कुमार ने बताया कि तरवेज उम्र 27 वर्ष सेक्टर 66 के श्रमिक कुंज में अपने जीजा के साथ रहकर एक फैक्ट्री में काम करता था। बीती रात को उसने अपने फ्लैट में लगे पंखे के कुंडे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस आत्महत्या के कारण का पता लग रही है।
Police Station Sector 20 Noida News : थाना सेक्टर 20 के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि निठारी गांव में रहने वाली 14 वर्षीय अंजलि पुत्री वैष्णव ने बीती रात को मानसिक तनाव के चलते अपने घर पर जहरीला पदार्थ खा लिया। अत्यंत गंभीर हालत में उसे नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां से उसकी बिगड़ती हालत को देखते हुए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में रेफर किया गया है। थाना सेक्टर 126 के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि सेक्टर 126 में रहने वाली ममता उम्र 22 वर्ष ने बीती रात को अपने घर पर अज्ञात कारण से जहरीला पदार्थ खा लिया। उसे अत्यंत गंभीर हालत में उपचार के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहां से दोनों युवतियों को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

