Noida News : ओखला पक्षी विहार में पीपल का पौधा रोपकर मनाया विश्व पर्यावरण दिवस

Noida News : विश्व पर्यावरण दिवस पर ओखला पक्षी विहार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वन अधिकारी गौतमबुद्ध नगर प्रमोद कुमार ने पीपल का पौधा रोपित कर किया। इस अवसर पर लोगों को पर्यावरण को स्वच्छ रखने के विविध उपाय बताये गए। छात्रों ने नुक्कड़ नाटक से पौधारोपण करने की अपील की।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रमोद कुमार ने उपस्थित जनता को विश्व पर्यावरण दिवस के महत्व एवं पर्यावरण संरक्षण की महत्ता तथा पर्यावरण संरक्षण से ही जल व जीवन को सुरक्षित किया जा सकता है, के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने जनमानस से अधिक से अधिक पौधारोपण करने की अपील की। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित रखने में वृक्ष अत्यंत महत्वपूर्ण है। जिसके लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने आस-पास वृक्ष अवश्य लगाये जाने चाहिए। वर्तमान में भूमि का भूगर्भ जल स्तर निरन्तर गिरता जा रहा है तथा वर्षा का पानी व्यर्थ एवं नदियों का जल तटबंधों को छोडकर व्यर्थ बह जाता है। क्योंकि वृक्षों की जड़ें मिट्टी के कटाव को नियंत्रित करती है, जिससे भूमि एवं जल दोनों का ही संरक्षण होता है। इस अवसर पर कर्नल डॉ. रामरत्न, वन विभाग तथा स्वयं सेवी संस्था, ईवेस्ट के संस्थापक संजीव शर्मा, बिस्लरी इन्टरनेशनल के हैड गणेश, स्कूली छात्र-छात्राओं एवं अन्य लोग मौजूद रहें।