Noida News : क्रिकेट खेलते समय ग्राउंड पर मूर्छित होकर गिरा, मौत

Sep 8, 2025 - 12:33
Noida News : क्रिकेट खेलते समय ग्राउंड पर मूर्छित होकर गिरा, मौत

Noida News : क्रिकेट खेलते समय एक व्यक्ति बेहोश होकर ग्राउंड पर गिर पड़े। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया।

 

Police Station Sector 39 Noida News : थाना सेक्टर 39 के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि राहुल जायसवाल 41 वर्ष पुत्र सुशील जायसवाल निवासी ग्रेट वैल्यू शरण सोसायटी सेक्टर 107 सेक्टर 105 स्थित फॉर्चून स्कूल में बने ग्राउंड में 6 सितंबर की शाम के समय क्रिकेट खेल रहे थे। क्रिकेट खेलते समय वह अचानक मूर्छित होकर ग्राउंड पर गिर गए। अत्यंत गंभीर हालत में उपचार के लिए उन्हे नोएडा के फेलिक्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया, वहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

 

 

उन्होंने बताया कि थाना सेक्टर 39 पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया की मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। अगर वे इस मामले में कोई शिकायत करेंगे तो पुलिस घटना की जांच करेगी। पुलिस को शक है कि खेलते समय उन्हें दिल का दौरा पड़ा है, जिसकी वजह से उनकी मौत हुई है। मृतक के दोस्तों के अनुसार वह एक नामी कंपनी में  काम कर रहे थे।