Noida News : पुलिस मुठभेड़ में शातिर लुटेरा गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Jun 26, 2025 - 12:49
Jun 26, 2025 - 12:52
Noida News : पुलिस मुठभेड़ में शातिर लुटेरा गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
पुलिस मुठभेड़ में शातिर लुटेरा गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Noida News : थाना सेक्टर 24 पुलिस में एक शातिर लुटेरे को बुधवार की देर रात को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली उसके पैर में लगी है। इसके पास से पुलिस ने नगदी, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, अवैध हथियार आदि बरामद किया है।

Police Station Thana Sector-24 Noida News : अपर पुलिस उपायुक्त सुमित कुमार शुक्ला ने बताया कि थाना सेक्टर 24 पुलिस सेक्टर 54 के पास बुधवार की देर रात को चेकिंग कर रही थी, तभी एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर दो व्यक्ति आते हुए दिखाई दिए। संदिग्ध होने पर पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया। उन्होंने बताया कि  बदमाश रुकने की बजाय वहां से भाग निकले। पुलिस ने उन्हें पीछा करके घेर लिया। उन्होंने बताया कि अपने आप को पुलिस से घिरा हुआ देख बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर  गोली चला दी। एडीसीपी ने बताया की जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली एक बदमाश इरशाद पुत्र स्माइल निवासी सीमापुरी दिल्ली उम्र 30 वर्ष के पैर में लगी है। उन्होंने बताया कि इसका दूसरा साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग गया। एडीसीपी ने बताया कि  उक्त बदमाश के पास से पुलिस ने लूटी हुई  सोने की चेन बेचकर इकट्ठी की गई 2,530 रुपए नगद, एक सोने की गिन्नी, देसी तमंचा, कारतूस, लूटपाट में प्रयुक्त होने वाली मोटरसाइकिल आदि बरामद किया है। उन्होंने बताया कि उक्त बदमाश के ऊपर पूर्व मे लूटपाट सहित विभिन्न धाराओं में  24 मुकदमे दर्ज हैं।