Noida News : लोहारली टोल पर 46 गांवों के किसानों ने प्रदर्शन कर दिया धरना

Dec 25, 2023 - 16:07
Noida News : लोहारली टोल पर 46 गांवों के किसानों ने प्रदर्शन कर दिया धरना
किसानों ने प्रदर्शन

Noida News: संयुक्त किसान मोर्चा बैनर तले ट्रैक्टर ट्राली लेकर आज हजारों की संख्या में 46 गांवों के किसानों ने दादरी स्थित लोहारली टोल पर जमकर धरना प्रदर्शन किया। किसान धरने पर बैठ गए हैं।
 किसान नेता सुनील फौजी ने आरोप लगाया कि बुलंदशहर से लेकर गाजियाबाद तक पड़ने वाले गांवो के लिए सर्विस रोड नहीं बनाए गए हैं। रात के समय स्ट्रीट लाइट नहीं जलती है। हाईवे पर भारी वाहन दौड़ते हैं, जिससे गांव के लोगों को काफी असुविधा होती है। गांव के आसपास कहीं भी अंडरपास की व्यवस्था नहीं है, जिसके चलते आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं। उनका आरोप है कि छात्र-छात्राओं को स्कूल जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने मांग की की हाईवे के 20 किलोमीटर के दायरे में आने वाले गांव के वाहनों को आधार कार्ड और रजिस्ट्रेशन पत्र दिखाकर निशुल्क निकला जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि टोल पर बाउंसर लगाए गए हैं, जो किसानों के साथ बदसलूकी  करते हैं। उन्होने कहा कि  हाईवे पर कहीं भी सार्वजनिक शौचालय नहीं है, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।