Noida News : वाहन चोर गिरफ्तार

Noida News : थाना सेक्टर 63 पुलिस ने बीती रात को एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद किया है। इसके दो साथियों को पुलिस ने पूर्व में मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया था।
Noida News :
थाना सेक्टर 63 के प्रभारी निरीक्षक अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि बीती रात को वाहन चेकिंग के दौरान एक शातिर वाहन चोर रविंद्र उर्फ वेद प्रकाश पुत्र राजू को थाना पुलिस के सेक्टर 63 से गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसकी निशानदेही पर चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है। उन्होंने बताया कि बरामद मोटरसाइकिल अभियुक्त रविंद्र द्वारा अपने साथी इमरान के साथ मिलकर 15 दिन पूर्व सेक्टर 63 के एच- ब्लॉक से चोरी की गई थी। इस मामले में पुलिस ने दो बदमाशों को पूर्व में मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था। रविंद्र फरार चल रहा था। उसकी आज गिरफ्तारी हुई है। उन्होंने बताया कि इसके खिलाफ पूर्व में कई मुकदमे दर्ज है।