Noida News : सड़क हादसे में बाइक सवार अज्ञात व्यक्ति की मौत

May 24, 2025 - 11:54
Noida News : सड़क हादसे में बाइक सवार अज्ञात व्यक्ति की मौत
Google Image

Noida News : थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के सेक्टर 52 मेट्रो स्टेशन के पास आज सुबह को बाइक सवार अज्ञात व्यक्ति को एक अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर मार दिया। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Thana Sector-49 Noida News : थाना सेक्टर 49 के प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार सैनी ने बताया कि आज सुबह को एक 38 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति बाइक पर सवार होकर जा रहे थे, तभी एक अज्ञात वाहन चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दिया। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए नोएडा के सेक्टर 27 स्थित कैलाश अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।