Noida News : सेवा ज्योति कलश यात्रा मे एक किलोमीटर तक पैदल चले केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, हजारों लोगों ने सुना प्रधानमंत्री का संबोधन

Oct 7, 2026 - 12:44
Noida News : सेवा ज्योति कलश यात्रा मे एक किलोमीटर तक पैदल चले केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, हजारों लोगों ने सुना प्रधानमंत्री का संबोधन
सेवा ज्योति कलश यात्रा में भाग लेते केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा

Noida News : भारतीय के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 18 अक्टूबर 2026 तक चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में सेवा ज्योति कलश यात्रा निकाली गई।

इस यात्रा में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा ने करीब 1 किलोमीटर तक पैदल चलकर लोगों का उत्साह बढ़ाया। इसका उद्देश्य नागरिकों और युवाओं को सामाजिक सरोकारों से जोड़ना तथा ‘विकसित भारत 2047’ के सामूहिक संकल्प को बढ़ावा देना है।

इसी क्रम में कार्यक्रम को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से ग्रेटर नोएडा के एक्सपो मार्ट में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें हजारों की संख्या में मौजूद लोगों, भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का लाइव प्रसारण सुना। अभियान के तहत समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की नीतियों और विकास कार्यों को पारदर्शी तरीके से पहुंचाने पर भी जोर दिया गया।

प्रधानमंत्री के लाइव संबोधन के दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री एवं पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष बोजेपी जेपी नड्डा, गौतम बुद्ध नगर के प्रभारी मंत्री कुंवर बृजेश सिंह, सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा, राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर, विधायक धीरेन्द्र सिंह, विधायक तेजपाल नागर, जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा, नोएडा जिला अध्यक्ष महेश चौहान, अमित चौधरी, विनोद त्यागी, अमित त्यागी, राज नागर, चंदगीराम यादव, कर्मवीर आर्य सहित अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से सामाजिक सरोकारों से लोगों को जोड़ने और ‘विकसित भारत 2047’ के सामूहिक संकल्प को आगे बढ़ाने का संदेश दिया गया।