Noida News : डीएनडी पर जेपी नड्डा का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
Noida News : सेवा ज्योति कलश यात्रा में शामिल होने के लिए गौतम बुद्ध नगर जनपद आए केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री एवं पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का बुधवार को डीएनडी पर भाजपा नोएडा महानगर के कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। नोएडा महानगर जिलाध्यक्ष महेश चौहान के नेतृत्व में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने जेपी नड्डा को पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका अभिनंदन किया।
इस दौरान सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा के बरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। विनोद त्यागी, अमित त्यागी, राकेश शर्मा, महेश अवाना, विनोद शर्मा, मनीष शर्मा, चंदगीराम यादव, ओमवीर अवाना, संजय बाली, डिंपल आनंद, पंकज झा, मनीष वाल्मीकि और मीनाक्षी चौहान समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ जेपी नड्डा का स्वागत किया।
स्वागत के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह दिखाई दिया। कार्यकर्ताओं ने संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताते हुए पार्टी को मजबूत करने और उसके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने जेपी नड्डा के ग्रेटर नोएडा आगमन के अवसर पर आयोजित स्वागत कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

