Noida News : युवती के साथ मारपीट कर बदमाशों ने लूटा मोबाइल फोन
Noida News : थाना सेक्टर 20 क्षेत्र से बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने एक युवती का मोबाइल फोन लूट लिया। पीड़िता की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Police Station Sector 20 Noida News : थाना सेक्टर 20 के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि बीती रात को निकिता तिवारी पुत्री प्रकाश तिवारी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह दिल्ली के दल्लूपुरा में रहती हैं। पीड़िता के अनुसार वह सेक्टर 4 के पास से गुजर रही थी, तभी दो मोटरसाइकिल सवार बदमाशो ने उनका मोबाइल फोन छीन लिया। जब उन्होंने विरोध किया तो बदमाशों ने उनके साथ मारपीट कर उनका सिर फोड़ दिया। उन्हें गंभीर चोट आई। उनको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। थाना प्रभारी ने बताया की युवती की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं युवती का कहना है कि उसके मोबाइल फोन में उसके निजी और बैंकिंग डेटा है। पीड़िता ने आशंका व्यक्त की है कि उसके डेटा का दुरुपयोग कर बदमाश उसके खाते से रकम निकाल सकते हैं।

