Noida News : अनियंत्रित कार मकान में घुसी, पांच घायल

Noida News : कार सवार एक युवक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए एक रिक्शा में टक्कर मार दिया इस घटना में कार अनियंत्रित होकर सेक्टर 55 के मकान से टकरा गई, जिसकी वजह से मकान की दीवार और रेलिंग क्षतिग्रस्त हो गई। रिक्शा चालक उसमें सवार दो महिलाएं और कार सवार 2 युवक इस घटना में घायल हो गए।
Noida News :
थाना सेक्टर- 58 के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि आज सुबह को गौरव शर्मा और आदित्य एक कार में सवार होकर जा रहे थे। कार चालक तेजी और लापरवाही से वाहन चला रहा था। उसने एक रिक्शा में टक्कर मार दिया। रिक्शा में सवार दो महिलाएं और रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। कार अनियंत्रित होकर सेक्टर 55 के एक मकान से जा टकराई। जिसकी वजह से मकान की दीवार और रेलिंग क्षतिग्रस्त हो गई,तथा कार में सवार दोनों भी घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।