Noida News : यूपी के मुख्यमंत्री का ड्रीम प्रोजेक्ट हुआ सरकार: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से पहली कमर्शियल फ्लाइट ने भरी उड़ान

Jun 15, 2026 - 11:58
Noida News : यूपी के मुख्यमंत्री का ड्रीम प्रोजेक्ट हुआ सरकार: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से पहली कमर्शियल फ्लाइट ने भरी उड़ान
जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से इंडिगो की पहली फ्लाइट को हरी झंडी दिखाते हुए केंद्रीय उड्डयन मंत्री

Noida News : नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से आज उड़ान सेवा शुरू हो गई। पहली उड़ान को केंद्रीय उड्डयन मंत्री के राम मोहन नायडू ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

Noida International Airport : इस अवसर पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि हमें खुशी है कि जिन किसानों ने एयरपोर्ट के लिए जमीन दिया वे आज पहली फ्लाइट से लखनऊ जाकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलेंगे। उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक दिन है। इस प्रोजेक्ट को लेकर लोगों में उत्साह था, और आज यह दिन आ गया की पहली फ्लाइट शुरू हो रही है। उन्होंने इस प्रोजेक्ट के निर्माण में जुड़े हुए लोगों, किसानों और सभी लोगों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्रधानमंत्री का एक विजन था। उन्होंने सोचा था कि यहां एक एयरपोर्ट बनना चाहिए। इस विजन को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और अन्य लोगों ने मिलकर एक मिशन की तरह पुरा किया। उन्होंने जेवर के विधायक धीरेंद्र सिंह की भी तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने किसानों को समझाकर जमीन देने के लिए उन्हें तैयार किया। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट के चालू होने से युवाओं को काफी फायदा होगा। हजारों की संख्या में रोजगार की संभावना बढ़ेगी।

 

उन्होंने कहा कि इसका लाभ जेवर के लोगों को मिलेगा। उन्होंने कहा कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट एक हब बनने वाला है। यह एक डोमेस्टिक ऑपरेशनल के लिए हब बनेगा। उन्होंने कहा कि जेवर भविष्य मे एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट बनेगा। उन्होंने कहा कि यहा उद्योग बढ़ेगा। मैन्युफैक्चरिंग बढ़ेगी। हॉस्पिटैलिटी बढ़ेगी। एग्रीकल्चर बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि इस एयरपोर्ट पर मल्टीप्ल इंडस्ट्री डिपेंड करेंगी। उन्होंने कहा कि शुरुआत में 1.2 करोड़ पैसेंजर के साथ शुरुआत कर रहे हैं ,जबकि फेस- 4 तक इसे 7 करोड़ पैसेंजर तक करने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि यहां पर एक एमआररो नेटवर्क का प्रधानमंत्री ने शिलान्यास किया था। उन्होंने कहा कि इस एयरपोर्ट के चलने से कई एक्टिविटी शुरू होगी।

 

उन्होंने कहा कि आज से 4 जगह की फ्लाइट शुरू कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले महीनों में 12 गंतव्य तक फ्लाइट चालू होगी। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में देश के सभी बड़े डेस्टिनेशन से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट जुड़ेगा। उन्होंने कहा कि जेवर एयरपोर्ट पश्चिमी उत्तर प्रदेश के काफी शहरों को जोड़ता है। उन्होंने कहा कि पश्चिम यूपी के काफी शहरों के लिए नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट बेस बनेगा। उन्होंने कहा कि इस एयरपोर्ट के साथ कई हाईवे जुड़े हुए हैं, जिससे उत्तर प्रदेश और हरियाणा के लोग भी यहां से फ्लाइट लेंगे। उन्होने कहा कि भविष्य में एयरपोर्ट को हाई स्पीड रेल से भी जोड़ा जा रहा है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अगर एयरलाइंस फ्लाइट को कैंसिल करती है तो पैसेंजर की हितों को ध्यान रखा जाएगा।