Noida News : पुलिस मुठभेड़ में दो शातिर वाहन चोर गिरफ्तार,एक के पैर में लगी गोली
Noida News : थाना सेक्टर 49 पुलिस ने बीती रात को सेक्टर 50 के पास से पुलिस मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली एक बदमाश के पैर में लगी है।
Police Station Sector 49 Noida News : पुलिस उपायुक्त जोन प्रथम यमुना प्रसाद ने बताया कि मंगलवार सुबह के समय थाना सेक्टर 49 पुलिस बैरियर लगाकर सेक्टर 50 के पास चैकिंग कर रही थी, तभी सामने से एक कार आती हुई दिखाई दी। पुलिस ने कार को रूकने का इशारा किया तो, कार चालक ने कार रोक दी तथा कार से उतरकर दो व्यक्ति भागने लगे। संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस उनका पीछा किया। अपने आपको पुलिस टीम से घिरता हुआ देख बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से गोली चला दी।
Police Station Sector 49 Noida News : उन्होंने बताया की जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली जोगेंद्र तोमर पुत्र चंद्रपाल तोमर निवासी टप्पल जनपद अलीगढ़ उम्र 35 वर्ष के पैर में लगी है। उन्होंने बताया कि इसका एक साथी मौके से भाग गया। जिसे कांबिंग के दौरान पुलिस ने गिरफ्तार किया। उसकी पहचान दानिश पुत्र अबरार निवासी जनपद अलीगढ़ उम्र 32 वर्ष के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि इनके कब्जे से पुलिस ने करीब 4,200 रूपए नगद, देशी तमंचा, कारतूस, सेंट्रो कार आदि बरामद किया है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान इन्होंने पुलिस को बताया है कि ये लोग वाहन चोरी की वारदातें करते हैं। डीसीपी ने बताया कि इन बदमाशों ने पुलिस को बताया है कि वाहन चोरी करने के बाद उनके पार्ट्स काटकर ये लोग कबाड़ियों को बेच देते हैं। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में गिरफ्तार बदमाश जोगेंद्र के खिलाफ पूर्व में 10 तथा दानिश के खिलाफ पूर्व में छह मुकदमे दर्ज हैं।

