Noida News : महापंचायत के लिए निकले राकेश टिकैत को पुलिस ने टप्पल में रोका

Dec 4, 2024 - 13:04
Dec 4, 2024 - 15:25
Noida News : महापंचायत के लिए निकले राकेश टिकैत को पुलिस ने टप्पल में रोका
Noida News :  उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्व नगर में मंगलवार को नोएडा के सेक्टर-95 स्थित दलित प्रेरणा स्थल पर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर धरने पर बैठे किसानों की गिरफ्तारी के विरोध में आज किसान नेता राकेश टिकैत ने किसानों की महापंचायत ग्रेटर नोएडा के जीरो पॉइंट पर बुलाई है।
Noida News :
 गौरव टिकैत ने किया संबोधित, हजारों की संख्या में किसान मौजूद, पुलिस ने किया सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
भारतीय किसान यूनियन गौतम बुध नगर के के प्रवक्ता सुनील प्रधान  ने बताया कि महापंचायत में पहुंचने के लिए भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत मुजफ्फरनगर से ग्रेटर नोएडा के लिए सुबह के समय निकले। उन्हें मुजफ्फरनगर के भौंवरा कला थाना क्षेत्र में रोक दिया गया। इस महापंचायत में भाग लेने के लिए भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता नरेश टिकैत टप्पल से ग्रेटर नोएडा के लिए आज निकल रहे थे। उन्हें टप्पल में रोक दिया गया है।
खबर लिखे जाने तक पुलिस के अधिकारी उन्हें वहां पर नजर बंद बनाए हुए हैं। किसानों और पुलिस अधिकारियों में नोक-झोंक चल रही है। उन्होंने कहा कि राकेश टिकट के बेटे और भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष गौरव टिकट जीरो पॉइंट पर आयोजित सभा में पहुंच गए हैं। मौके पर हजारों की संख्या में किसान इकट्ठे हैं।  किसानों को समर्थन देने के लिए विभिन्न राजनीतिक दलों का नेता भी अपने समर्थकों के साथ जीरो पॉइंट पर पहुंचे हैं।
उन्होंने कहा कि अगर भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकट को मौके पर नहीं आने दिया गया तो, गौरव टिकैत द्वारा लिया गया निर्णय किसानों को मान्य होगा, तथा आगे की रणनीति उन्हीं के आदेशानुसार बनाई जाएगी। खबर लिखे जाने तक राकेश टिकट और टप्पल पुलिस के बीच रस्सा-कसी जारी थी।  टप्पल थाने में भारी संख्या में किसान पहुंच गए हैं। 

 महापंचायत में शामिल होने के लिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हापुड़, गाजियाबाद, शामली, बागपत, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बिजनौर और मेरठ से बड़ी संख्या में किसान अपने-अपने निजी वाहनों और ट्रैक्टर-ट्रॉली समेत पहुंच चुके हैं। अपर पुलिस उपायुक्त शिव हरी मीणा ने बताया कि महापंचायत स्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। उन्होंने कहा कि किसी को भी कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। 

वहीं दूसरी तरफ जीरो पॉइंट पर आयोजित होने वाली महापंचायत स्थल पर किसान भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत के आहवान पर एकत्र होना शुरू हो चुके हैं। महापंचायत स्थल पर भाकियू के जिलाध्यक्ष अशोक भाटी द्वारा संचालित टिकैत रसोई का भी संचालन शुरू हो गया है। महापंचायत में पहुंचने वाले सभी किसानों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई है। भाकियू जिलाध्यक्ष अशोक भाटी ने बताया यह आंदोलन जन आंदोलन का रूप ले चुका है और गौतमबुद्ध नगर के किसानों की आस्था इससे जुड़ गई है। किसान नेताओं के साथ-साथ वृद्ध मातृशक्ति को गिरफ्तार करना निंदनीय है। इसको लेकर क्षेत्र के किसानों में काफी रोष व्याप्त है। उन्होंने कहा किपुलिस द्वारा किसान नेताओं को घरों पर हाउस अरेस्ट एवं थानों में ले जाकर बंद करने से किसान आंदोलन को नहीं रोका जा सकता। किसान सिर्फ अपने हक के लिए आंदोलन कर रहे हैं।
यमुना एक्सप्रेसवे स्थित जीरो प्वाइंट पर होने वाली किसानों की महापंचायत को देखते हुए पुलिस ने जिले में प्रवेश करने वाले 30 से अधिक छोटे-बड़े मार्गों पर कड़ा पहरा लगा रखा है। बैरिकेडिंग के अलावा भारी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती की गई है। इस महा पंचायत में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सभी नेता और किसान पहुंचेंगे वहां पर फैसला लिया जाएगा कि सरकार से बात करनी है कि नहीं। किसान नेताओं का कहना है कि जब तक गिरफ्तार किए गए सभी किसान पंचायत में मौजूद नहीं होंगे तो तब तक कोई निर्णय नहीं लिया जाएगा।