Noida News : पुलिस मुठभेड़ में दो शातिर लुटेरे गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Aug 22, 2025 - 19:28
Noida News : पुलिस मुठभेड़ में दो शातिर लुटेरे गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
पुलिस मुठभेड़ में दो शातिर लुटेरे गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Noida News : थाना फेस -1 पुलिस बदमाशों के बीच शुक्रवार शाम को मुठभेड़ हो गई। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली दो बदमाशों को लगी है। ये बदमाश लूटपाट की वारदातें करते हैं।

 

Police Station Phase 1 Noida News : पुलिस उपायुक्त जोन प्रथम यमुना प्रसाद ने बताया कि थाना फेस- वन पुलिस शुक्रवार की शाम को 15 के नाले  के पास चैकिंग कर रही थी। तभी  एक स्कूटी पर सवार होकर दो व्यक्ति आते हुए दिखाई दिए। उन्होंने बताया कि शक होने पर पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया। बदमाश रुकने की वजाए  वहां से भागे। उनकी स्कूटी फिसल कर गिर गई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने उन्हें घेर लिया। अपने आपको पुलिस से घिरा हुआ देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से गोली चलाई। डीसीपी ने बताया कि पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में गोली चलाई। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली अनस पुत्र अयाज निवासी जनपद अररिया बिहार उमर 20 वर्ष तथा अमन पुत्र अजय कुमार निवासी सेक्टर 45 नोएडा उम्र 45 वर्ष के पैर में लगी है। उन्होंने बताया कि इनके पास से पुलिस ने एक-एक देसी तमंचा, लुटे हुए दो मोबाइल फोन, चोरी किया हुआ एक मोबाइल फोन आदि बरामद किया है।

 

Police Station Phase 1 Noida News : उन्होंने बताया कि इनके पास से बरामद स्कूटी चोरी की थी, जिसे ये लोग लूटपाट के लिए प्रयोग करते थे। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि मुठभेड़ में गिरफ्तार दोनों बदमाश आपस में दोस्त हैं। ये लोग अपना शौक पूरा करने के लिए चोरी और लूटपाट की वारदातें करते हैं। इन्होंने नोएडा और आसपास के क्षेत्र में लूटपाट की दर्जनों वारदातें करनी स्वीकार की है। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि 12 जुलाई को उन्होंने नोएडा में एक महिला से चेन लूटने का प्रयास किया था।विरोध करने पर उन्होंने चाकू से हमला कर महिला को गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इस बाबत थाना फेस- वन पर मुकदमा दर्ज है। इन बदमाशों ने 9 जुलाई वर्ष 2025 को सेक्टर 16 के कार मार्केट में एक व्यक्ति से मोबाइल फोन लूटने का प्रयास किया। जब उसने विरोध किया तो उन्होंने उसके ऊपर लोहे की राड से हमला कर उसे घायल कर दिया था। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में घायल बदमाश अनस के ऊपर पूर्व में लूटपाट सहित विभिन्न धाराओं में 9 और अमन के ऊपर चार मुकदमे दर्ज हैं।