Noida News : विभिन्न जगहों पर रहने वाले दो लोगों ने की आत्महत्या

Jan 13, 2026 - 22:25
Noida News : विभिन्न जगहों पर रहने वाले दो लोगों ने की आत्महत्या
Symbolic Image

Noida News : थाना सूरजपुर क्षेत्र के गांव गुलिस्तानपुर में रहने वाले एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी से हुए विवाद के बाद फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। मृतक की पहचान राजा सिंह (36) के रूप में हुई है। सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। मामले की जांच की जा रही है।

Police Station Surajpur Greater Noida News : थाना सूरजपुर के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि राजा सिंह नामक व्यक्ति पत्नी और बच्चों के साथ गुलिस्तानपुर गांव में रहता था। वह टेंपो चलाकर परिवार का पालन पोषण करता था। पुलिस को पत्नी ने पूछताछ में बताया कि पति शराब पीने का आदी था। इस कारण दोनों के बीच विवाद होता था। मंगलवार सुबह उन्होंने घर पर फंदा लगा लिया। जानकारी होने पर परिजन उन्हें फंदे से उतारकर इलाज के लिए अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस जानकारी के बाद मृतक के घर भी पहुंची। यहां पुलिस को घटना स्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि घटना के संबंध में अस्पताल से मेमो मिला था। इसके बाद पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। मामले में अभी लिखित शिकायत नहीं मिली है।

Police Station Sector 142 Noida News : वही थाना सेक्टर 142 के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि सोनू अपनी पत्नी के साथ गांव गढ़ी शहदरा में किराये के मकान में रहते थे। उन्होंने करीब तीन साल पहले गांव की एक युवती से प्रेम विवाह किया था। वर्तमान में उनके दो बच्चे एक लड़की और एक लड़का है। सोनू डीएलएफ कंपनी में गार्ड की नौकरी करता था। पति और पत्नी के बीच आए दिन घरेलू कलह के कारण विवाद होता था।सोमवार की रात को भी दोनों के बीच विवाद हुआ था। इस कारण पत्नी पड़ोस में रहने वाली एक रिश्ते की बहन के यहां चली गई थी। इसी दौरान सोनू ने मकान में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। 

मंगलवार सुबह जब वह घर पहुंची तो उसे घटना की जानकारी हुई। स्थानीय लोगों से मिली सूचना के बाद पुलिस और फॉरेंसिक टीम भी पहुंची। पुलिस को घटना स्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। कोतवाली प्रभारी के अनुसार मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।