Noida News : विभिन्न जगहों पर रहने वाले दो लोगों ने की आत्महत्या
Noida News : नोएडा के विभिन्न जगहों पर रहने वाले दो लोगों ने मानसिक तनाव के चलते आत्महत्या कर लिया। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Police Station Sector 113 Noida News : पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना सेक्टर 113 क्षेत्र के सर्फाबाद गांव में रहने वाले महेश उम्र 50 वर्ष ने मंगलवार को सर्फाबाद गांव के पास स्थित एक पेड़ की डाल से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस को जांच के दौरान पता चला है कि मृतक कुछ दिनों से मानसिक तनाव में था। वह सर्फाबाद गांव में रहता था। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Police Station Sector 49 Noida News : पुलिस आयुक्त के मीडिया प्रभारी ने बताया कि कार्तिक पुत्र निखिल निवासी ग्राम अगाहपुर गांव सेक्टर 49 उम्र 30 वर्ष ने मंगलवार को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। उन्होंने बताया कि वह अपने परिवार सहित अगाहपुर गांव में रहता था, तथा वह मूल रूप से कोलकाता का निवासी था। उन्होंने बताया कि उसकी पत्नी कुछ दिन पहले उसको छोड़कर अपने मायके चली गई थी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मीडिया प्रभारी ने बताया कि इस मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

