Noida News : विभिन्न सड़क हादसों में दो की मौत

Mar 8, 2025 - 13:01
Noida News : विभिन्न सड़क हादसों में दो की मौत
Symbolic Image
Noida News : नोएडा के विभिन्न जगहों पर हुए विभिन्न सड़कों हादसे मे दो लोगों की मौत हो गई है। पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मिडिया प्रभारी ने बताया कि थाना सेक्टर 63 क्षेत्र में बीती रात को हुए एक सड़क हादसे में प्रमोद महतो पुत्र कामता महतो उम्र 58 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां पर उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि वह चोटपुर कॉलोनी के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि थाना सेक्टर 63 पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Noida News :
 मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना सेक्टर 126 क्षेत्र में रहने वाली श्रीमती ममता देवी पत्नी धीरेंद्र सिंह उम्र 30 वर्ष की बीती रात को एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि वह मूल रूप से जनपद फिरोजाबाद की रहने वाली थी। उन्होंने बताया कि थाना सेक्टर 126 पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।