Noida News : विभिन्न जगहों से दो गांजा तस्कर गिरफ्तार

Noida News : थाना फेस- 1 पुलिस में बीती रात को एक सूचना के आधार पर एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से सवा किलो गांजा बरामद किया है।
Thana Phase 1 Noida News : थाना फेस -वन के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार मान ने बताया कि बीती रात को एक सूचना का आधार पर थाना पुलिस ने रवि पुत्र राजेश निवासी जेजे कॉलोनी सेक्टर 4 को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसकी उम्र 28 वर्ष है। उन्होंने बताया कि इसके पास से पुलिस ने 1 किलो 250 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि इसके खिलाफ पूर्व में चार मुकदमे दर्ज है। यह कई बार अवैध रूप से गांजा बेचने के आरोप में गिरफ्तार हो चुका है।
Thana Sector - 113 Noida News : थाना सेक्टर -113 के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि बीती रात का एक सूचना के आधार पर थाना पुलिस ने अनिल पुत्र सोहन को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने 1 किलो 300 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है।