Noida News : रिश्तेदारों पर विश्वास करना पड़ा भारी, 46 लाख 50 हजार गवांए

Aug 5, 2025 - 12:54
Noida News : रिश्तेदारों पर विश्वास करना पड़ा भारी,  46 लाख 50 हजार गवांए

Noida News :  थाना फेस -2 में एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसे अपने रिश्तेदारों पर भरोसा करना काफी महंगा पड़ गया। उन लोगों ने उसके 46 लाख 50 हजार रुपए हड़प लिया।

Police Station Phase 2 Noida News : थाना फेस -2 के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि बीती रात को अमित लव ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह फरीदाबाद के रहने वाले हैं। उसकी ससुराल इलाहाबास गांव के रहने वाले घनश्याम के यहा है। पीड़ित के अनुसार उसके ससुराल पक्ष के लोगों से उसके अच्छे संबंध है। उसने एक प्लाट खरीदने के लिए अपने ससुराल वालों से बात की। इलाहाबास गांव में उसे एक प्लाट पसंद आया। पीड़ित के अनुसार उसने अपने पास रखी तथा नाते रिश्तेदारों से इकट्ठा करके प्लाट खरीदने के लिए 46 लाख 50 हजार रुपए इकट्ठा किया, तथा वह लेकर अपनी ससुराल आया।
Victims Version : पीड़ित के अनुसार उसने  अपनी सलहज शीला से कहा कि तुम अपने पास पैसे रख लो। उसने कहा कि आप मेरे मायके का भतीजे टीटू पुत्र शिव कुमार के घर पर पैसे रख दो। पीड़ित के अनुसार शीला के कहने पर उसने टीटू के घर पैसे रख दिया।  जब वह कुछ दिन बाद अपना पैसे मांगने के लिए टीटू के पास गया तो उसने कहा कि मेरे घर से पैसे चोरी हो गए हैं। पीड़ित के अनुसार टीटू ने कुछ लोगों पर शक जाहिर किया। पीड़ित के अनुसार उसने थाना फेस -2 मे शिकायत की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर कुछ लोगों से पूछताछ किया लेकिन रकम बराबर नहीं हुई। पीड़ित ने टीटू ,लोकेश, तनिष्क, कृष्णा, अमित और सचिन को नामित करते हुए थाना फेस-दो में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज करवाया है। उसका आरोप है कि इन लोगों ने एक राय होकर उसकी रकम को धोखाधड़ी से हड़प लिया है।