Noida News : विभिन्न जगहों पर रहने वाले दो लोगों ने मानसिक तनाव के चलते जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया।
Noida News :
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार थाना सेक्टर 113 क्षेत्र के सेक्टर 78 स्थित महागुन मॉडर्न सोसाइटी में रहने वाले गौरव वशिष्ठ उम्र 22 वर्ष ने मानसिक तनाव के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया। उन्हें अत्यंत गंभीर हालत में उपचार के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहां से उनकी बिगड़ती हालत को देखते हुए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में रेफर किया गया है। वही न्यू अशोक नगर दिल्ली के रहने वाले सागर उम्र 24 वर्ष ने मानसिक तनाव के चलते अपने घर पर जहरीला पदार्थ खा लिया। उन्हें उपचार के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उनकी बिगड़ती हालत को देखते हुए उन्हें दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में रेफर किया गया है। उन्होंने बताया कि अस्पताल की सूचना पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।