Noida News : पुलिस मुठभेड़ में तीन बदमाश गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

Aug 31, 2024 - 10:52
Noida News : पुलिस मुठभेड़ में तीन बदमाश गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

Noida News : थाना सेक्टर 39 पुलिस और थाना सेक्टर 24 पुलिस ने एक संयुक्त मुठभेड़ के दौरान लूटपाट करने वाले तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली एक बदमाश के पैर में लगी है। इनके पास से पुलिस ने अवैध हथियार तथा नगदी और तीन मोबाइल फोन आदि बरामद किया है।

Noida News : 

 अपर पुलिस उपायुक्त जोन प्रथम मनीष कुमार मिश्रा ने बताया कि थाना सेक्टर 24 पुलिस और थाना सेक्टर 39 पुलिस शुक्रवार की शाम को संयुक्त रूप से चेकिंग कर रही थी। तभी बाइक पर सवार होकर तीन बदमाश आए। उन्होंने बताया कि पुलिस ने सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन के पास से शिवम उर्फ कालू पुत्र राजेश निवासी दिल्ली उम्र 21 वर्ष ,अनिकेत गुप्ता पुत्र दीपू गुप्ता निवासी ब्रह्मपुरी दिल्ली उम्र 22 वर्ष, गौतम पुत्र गोविंद निवासी रविदास गली पहाडग़ंज उम्र 25 वर्ष को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से पुलिस ने एक चाकू, एक देसी तमंचा तथा 10 हजार रुपए नगद बरामद किया। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार बदमाशों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने तीन दिन पहले सेक्टर 39 क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर 100 के सामने से एक व्यक्ति से सोने की चेन लूटी थी।

 उन्होंने बताया कि लूटा हुआ माल बदमाश ने सेक्टर 42 के जंगल में रखना बताया। उन्होंने बताया कि उक्त बदमाशो को बारामती के लिए थाना सेक्टर 39 और थाना सेक्टर 24 पुलिस लेकर सेक्टर 42 पहुंची। अभियुक्त ने जंगल से बैग निकाला। उसे बैंग के अंदर तमंचा भी रखा था। उसने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली गौतम नामक बदमाश के दाहिने पैर में लगी है। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।