Noida News : सोशल मीडिया पर महिला की फर्जी आईडी बनाकर सिक्योरिटी गार्ड उसपर डाल रहा है गंदी-गंदी तस्वीर

Nov 7, 2025 - 14:21
Noida News : सोशल मीडिया पर महिला की फर्जी आईडी बनाकर सिक्योरिटी गार्ड उसपर डाल रहा है गंदी-गंदी तस्वीर
Symbolic Image

Noida News : थाना सेक्टर 49 में एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह सेक्टर 50 स्थित एक सोसाइटी में रहती है। महिला के अनुसार वहां पर काम करने वाले सिक्योरिटी गार्ड ने उनका इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाई है, तथा उसपर उनकी एडिट की हुई गंदी-गंदी फोटो डालकर उसपर गंदे गंदे कमेंट लिखकर पोस्ट कर रहा है। इस घटना से महिला काफी परेशान है।

Police Station Sector 49 Noida News : थाना सेक्टर 49 के प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार भारद्वाज ने बताया कि सेक्टर 50 में स्थित एक सोसाइटी में रहने वाली महिला ने बीती रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि कुछ समय पहले उनकी सोसाइटी में काम करने वाले गार्ड शंकर सिंह से पार्किंग को लेकर उनका कुछ विवाद हो गया था। उन्होंने इसकी शिकायत सोसाइटी में की। गार्ड की ड्यूटी कहीं और पर लगा दी गई। महिला के अनुसार सिक्योरिटी गार्ड ने उनके नाम से इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाई तथा उसपर वह उनकी एडिट करके गंदी-गंदी फोटो डाल रहा है। तथा उसपर गंदे- गंदे कमेंट लिख रहा है। इस वजह से उनकी सामाजिक छवि खराब हो रही है, तथा वह मानसिक रूप से काफी परेशान है। थाना प्रभारी ने बताया कि महिला की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।