Noida News : विभिन्न सड़क हादसों में तीन की मौत

Jul 27, 2026 - 14:09
Noida News : विभिन्न सड़क हादसों में तीन की मौत
Symbolic Image

Noida News : नोएडा के विभिन्न जगहों पर हुए विभिन्न सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई है।

 

Police Station Dadri News : पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि सोमवार को थाना दादरी क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में अरुण पुत्र मोहन सिंह निवासी गांव खेड़ा चौगानपुर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Police Station Badalpur Greater Noida News : थाना बादलपुर के प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार ने बताया कि आज सुबह को श्रीमती बिंदु सिंह ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि मेरे पति बृजकिशोर बाइक पर सवार होकर दादरी से ग्राम धूम मानिकपुर की तरफ जा रहे थे। तभी अपोलो पाइप कंपनी के सामने बीती रात को एक ट्रक चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दिया। पीड़िता के अनुसार उनके पति को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

Police Station Phase 1 Noida News : थाना फेस- वन के प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि प्रदीप मित्तल पुत्र रतनलाल ने आज सुबह को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि मेरा बेटा दीपांशु मित्तल बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने दोस्त के साथ नोएडा आया था। थाना फेस -वन क्षेत्र में अज्ञात इनोवा कार के चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसे टक्कर मार दिया। उन्होंने बताया कि पीड़ित के अनुसार दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर दीपांशु मित्तल की मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।