Noida News : नेपाल से चरस लाकर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में बेचने वाली एक महिला समेत तीन गिरफ्तार

Jan 24, 2025 - 10:25
Noida News : नेपाल से चरस लाकर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में बेचने वाली एक महिला समेत तीन गिरफ्तार
Symbolic Image
Noida News : एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने बीती रात को नोएडा पुलिस के साथ एक संयुक्त अभियान के तहत अवैध रूप से मादक पदार्थ बेचने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने 5 किलो 500 ग्राम चरस, तीन मोबाइल फोन, आधार कार्ड ,नेपाली नागरिकता के प्रमाण पत्र और 2 हजार रुपए नगद बरामद किया है।
Noida News :
 पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स मेरठ यूनिट के उप निरीक्षक लोकेंद्र कुमार ने नोएडा पुलिस को बीती रात को सूचना दी कि कुछ लोग अवैध रूप से उत्तराखंड और नेपाल से चरस लाकर दिल्ली, हरियाणा, और उत्तर प्रदेश में बेचते हैं। उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर एएनटीएफ की यूनिट और थाना बीटा- दो पुलिस ने एक संयुक्त कार्रवाई के तहत परी चौक के पास से तुलसी देवी उर्फ मोटी, निवासी लाल कुआं गंगा नैनीताल उत्तराखंड, भाकसु कामी उर्फ बागसुर कामी निवासी नाहर पुर विलेज रोहिणी सेक्टर 7 नई दिल्ली, तथा धीरज सिंह समान्त पुत्र गुमान सिंह समान्त निवासी  पिथौरागढ़ उत्तराखंड को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इनके पास से पुलिस ने 5 किलो 500 ग्राम चरस, तीन मोबाइल फोन, एक आधार कार्ड, एक नैपाली नागरिकता प्रमाण पत्र, और 2 हजार रुपए नगद बरामद किया है।
 पूछताछ के दौरान गिरफ्तार तुलसी देवी ने पुलिस को बताया कि वह भाकसु कामी  से नेपाल से चरस मंगाकर अपने भतीजे धीरज सिंह समान्त वह भाकसु कामी के साथ मिलकर दिल्ली, हरियाणा, हरिद्वार, उत्तराखंड, मुजफ्फरनगर, शामली के लोगों को बेचकर मुनाफा कमाती है। महिला  थाना छप्पार जनपद मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा एक मामले मे वांछित है। वहां पर सुभाष कश्यप पकड़ा गया था, लेकिन महिला भाग गई थी। यह सुभाष कश्यप को चरस सप्लाई करती है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि पीड़िता पुलिस से बचने के लिए अपना मोबाइल ज्यादातर बंद रखती है, तथा एक स्थान पर ज्यादा देर नहीं रुकती है। वह पुलिस से बचने के लिए कई तरह के हथकंडे अपनाती है। गिरफ्तार आरोपियों में धीरज तुलसी देवी का भतीजा है।