Noida News : टूर पैकेज के नाम पर ठगी करने वाले तीन गिरफ्तार

May 9, 2026 - 15:44
Noida News : टूर पैकेज के नाम पर ठगी करने वाले तीन गिरफ्तार
टूर पैकेज के नाम पर ठगी करने वाले तीन गिरफ्तार

Noida News : क्लब में मेंबरशिप देकर टूर पैकेज पर भेजने के नाम पर लोगों को अपने जाल में फंसाकर लाखों की ठगी करने वाले गैंग के तीन लोगों को थाना सेक्टर 24 पुलिस ने आज गिरफ्तार किया है।

Police Station Sector 24 Noida News : अपर पुलिस उपायुक्त जोन प्रथम श्रीमती मनीषा सिंह ने बताया कि थाना सेक्टर 24 पुलिस ने एक सूचना के आधार पर आज अभय कुमार, शैलेंद्र सिंह,इमरान खान को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि ये लोग सीधे-साधे लोगों को अपने जाल में फंसाकर उन्हें क्लब की मेंबरशिप देकर टूर पैकेज देने के नाम पर उनसे ठगी करते हैं। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अब तक सैकड़ो लोगों के साथ ठगी की है। उन्होंने बताया कि इनके खिलाफ एक व्यक्ति ने थाना सेक्टर 24 में बीती रात को मुकदमा दर्ज करवाया था। जांच के बाद पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार किया है। इनके गैंग के कुछ अन्य साथी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।