Noida News : मानसिक तनाव के चलते दो युवकों ने की आत्महत्या, चार की संदिग्ध अवस्था में मौत
Noida News : थाना फेस- 2 क्षेत्र के इलाहाबास गांव में रहने वाले एक युवक ने आज सुबह को मानसिक तनाव के चलते अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया।
Police Station Phase 2 Noida News : थाना फेस-2 के प्रभारी निरीक्षक राघवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि इलाहाबास गांव में रहने वाले राहुल कुमार पुत्र उदय सिंह (22 वर्ष) ने आज सुबह को अपने घर पर पंखे से फंदा लगा लिया। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस आत्महत्या के कारण का पता लग रही है।
Police Station Sector 49 Noida News : थाना सेक्टर 49 के प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार भारद्वाज ने बताया कि सेक्टर 47 के कश्यप कालोनी मे रहने वाला संजीव पुत्र रामसेवक उम्र 16 वर्ष टेंट हाउस में काम करता था। उसने आज सुबह को अपने घर में पंखे से फंदा लगा लिया। उसके भाई ने जब उसे फंदे से लटके हुए देखा तो उसे फंदे से उतार कर नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां पर डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Police Station Phase 2 Noida News : थाना फेस-दो के प्रभारी निरीक्षक राघवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि नरेश कुमार नामक व्यक्ति की बीती रात को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मौत के कारण का पता लगाने के लिए पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवा रही है।
Police Station Sector 49 Noida News : थाना सेक्टर 49 के प्रभारी निरीक्षक सुनील भारद्वाज ने बताया कि मीनाक्षी मिश्रा पुत्री अभिमन्यु मिश्रा उम्र 21 वर्ष की बीती रात को संदिग्ध पस्थितियों में मौत हो गई है। मौत के कारण का पता लगाने के लिए पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवा रही है।
Police Station Sector 49 Noida News : उन्होंने बताया कि गौरव सिंह उम्र 27 वर्ष की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Police Station Dadri News : थाना दादरी के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मोनिका 22 वर्ष नामक महिला की बीती रात को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

