Noida News : थाना फेस- दो पुलिस ने आज सुबह को एक पुलिस मुठभेड़ के दौरान एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली उसके पैर में लगी है। इसका दो साथी मौके से भाग गए।उक्त बदमाश के पास से पुलिस ने चोरी के जेवरात, नगदी, अवैध हथियार और मोटरसाइकिल बरामद किया है।
Noida News :
पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि आज सुबह को थाना फेस-दो पुलिस विशेष निर्यात जोन के पास चैकिंग कर रही थी, तभी एक बाइक पर सवार होकर तीन लोग आते हुए दिखाई दिए। शक होने पर पुलिस ने उन्हें रूकने का इशारा किया। बदमाश रुकने की वजाए वहां से भागने लगे। पीछा करके पुलिस ने उन्हें घेर लिया। उन्होंने बताया कि पुलिस से अपने आप को घिरा हुआ देखकर बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से गोली चलानी शुरू कर दी। उन्होंने बताया की जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली राहुल पुत्र चरण सिंह निवासी जनपद बुलंदशहर उम्र 30 वर्ष के पैर में लगी है। उन्होंने बताया कि इसके दो साथी मौके से भाग गए। डीसीपी ने बताया कि उक्त बदमाश के पास से पुलिस ने एक देसी तमंचा, एक मोटरसाइकिल, चांदी के जेवरात व 10,400 रूपए नगद बरामद किया है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि घायल बदमाश और उसके साथी चोरी और लूटपाट की वारदातें करते हैं। घायल बदमाश पर पूर्व में छह मुकदमे दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि इसके भागे हुए साथियों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।