Noida News : थाना सेक्टर 63 क्षेत्र के सेक्टर 63 में स्थित एक कंपनी में प्रेस करने के लिए बनाए गए दो बॉयलर फट गए। इस घटना में कंपनी में काम करने वाले 20 लोगों को चोट आई है। उन्हें गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Noida News :
पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना सेक्टर 63 क्षेत्र के सी -112 सेक्टर 63 स्थित विंडसर कंपनी में कपड़े प्रेस करने का काम चल रहा था। इसी बीच आज सुबह को दो स्टीमर बॉयलर फट गए। इस घटना के चलते कंपनी में लगे शीशे टूट गए तथा दीवारों में दरार आ गई। उन्होंने बताया कि इस घटना में वहां काम कर रहे सचिन उम्र 18 वर्ष ,कुलदीप उम्र 21 वर्ष ,रविकांत उम्र 25 वर्ष, आकाश उम्र 20 वर्ष, मोहित उम्र 19 वर्ष, आलम उम्र 29 वर्ष, प्रकाश उम्र 52 वर्ष, सीमा उम्र 42 वर्ष, मनोज पासवान, सुनीता, आशा, रानी ,भूमि, कल्प सिंह, प्रमोद, रजनीश, लोकेश, सत्येंद्र, पुष्पेंद्र, अतुल घायल हो गए। उनको एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उन्होंने बताया कि मौके पर अधिकारी मौजूद है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।