Noida News : दुकान में लगी आग, नुकसान की वजह से दुकानदार को आया हार्ट अटैक,मौत
Noida News : थाना बिसरख क्षेत्र के बिहारी मार्केट में आज सुबह को भयंकर आग लग गई। इस आगजनी में एक कॉस्मेटिक दुकान सहित कुछ दुकान जल गई। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। कॉस्मेटिक की दुकान करने वाले एक व्यक्ति रामनाथ शाह (71) निवासी ग्राम हैबतपुर को आगजनी के चलते हार्ट अटैक आ गया। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उनकी मौत हो गई। थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि उक्त व्यक्ति की आग से हुई नुकसान के सदमे के चलते हार्ट अटैक आया है।
थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि दिनेश पुत्र मालू सिंह उम्र 22 वर्ष बहलोलपुर गांव में रहते थे। थाना बिसरख क्षेत्र में वह काम करने आए थे। वहां पर उन्हें बिजली का करंट लग गया। इस घटना में उनकी मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

