Noida News : मानवता को शर्मसार करते हुए दरिंदे ने गौ -माता के साथ किया बलात्कार

Oct 11, 2024 - 11:10
Noida News : मानवता को शर्मसार करते हुए दरिंदे ने गौ -माता के साथ किया बलात्कार
google image
Noida News : थाना फेस-दो क्षेत्र के सेक्टर 110 में रहने वाले एक व्यक्ति ने मानवता को शर्मसार करने वाली हरकत की। वह गौ- माता के साथ बलात्कार करते हुए देखा गया। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कई हिंदू संगठन के लोगों ने दरिंदे को फांसी की सजा देने की मांग की है।
Noida News :
 थाना फेस -2 के प्रभारी निरीक्षक विंध्याचल तिवारी ने बताया कि एक महिला ने बीती रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 10 अक्टूबर को 2 बजे  किसी व्यक्ति ने उनके दरवाजा खटखटाया। आवाज सुनकर जब उसने गेट खोला तो कृष्ण भोजनालय के मालिक मनीष चौहान ने उन्हें बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति जिसका नाम पंचदेव बताया जाता है, उक्त व्यक्ति ने उनकी गौ- माता के साथ दुष्कर्म करते हुए देखा गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि महिला की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।