Noida News : गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Noida News : थाना सेक्टर 24 क्षेत्र के गिझौड़ गांव में रहने वाली एक गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Police Station Sector 24 Noida News : थाना सेक्टर 24 के प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार ने बताया कि रामो कुमारी पत्नी आजाद शर्मा निवासी गिझौड़ गांव उम्र 26 वर्ष गर्भवती थी। उन्हें उपचार के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उपचार के दौरान बीती रात को उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि महिला की अभी कुछ समय पूर्वी शादी हुई थी। उनके परिजनों को सूचित कर दिया गया है। अगर वे इस मामले में कोई करवाई शिकायत करेंगे तो पुलिस मामले की जांच करेगी।

