Noida News : नोएडा के विभिन्न जगहों से पुलिस ने दर्जन भर लोगों को गिरफ्तार किया है। थाना सेक्टर 49 के प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार सैनी ने बताया कि बीती रात को थाना पुलिस ने रवि पुत्र धर्मपाल को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसके पास से 25 पव्वा देसी शराब बरामद हुआ है।
Noida News :
उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपी ने पुलिस को बताया है कि वह काफी दिनों से अवैध रूप से शराब बेच रहा था। थाना सूरजपुर पुलिस ने बीती रात को एक सूचना के आधार पर आशीष पुत्र हरिराम को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने एक चाकू बरामद किया है। थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि आरोपी चोरी करने की नीयत से घूम रहा था। उन्होंने बताया कि एक अन्य मामले में थाना पुलिस ने अमन जयसवाल पुत्र बीके जायसवाल और चिराग भाटी को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसके पास से पुलिस ने एक पिस्टल, कारतूस आदि बरामद किया है। उन्होंने बताया कि दोनों बदमाशों ने कुछ दिन पूर्व ग्राम पाली में एक व्यक्ति के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी।
थाना सेक्टर 142 पुलिस ने बीती रात को लकी कुमार नामक व्यक्ति को गिरफ्तार कर इसके पास से 28 पव्वा देशी शराब बरामद किया है। थाना प्रभारी पुष्पराज सिंह ने बताया कि इसकी गिरफ्तारी सेक्टर 90 के पास से हुई है। थाना फेस-दो पुलिस ने बीती रात को एक सूचना के आधार पर सनी कुमार को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने 700 ग्राम गांजा बरामद किया है। थाना प्रभारी विंध्याचल तिवारी ने बताया कि इसकी गिरफ्तारी भंगेल गांव के पास से हुई है। थाना फेस-दो पुलिस ने बीती रात को डमरू उर्फ शहजाद अली को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने एक देसी तमंचा और कारतूस बरामद किया है। थाना प्रभारी विंध्याचल तिवारी ने बताया कि इसकी गिरफ्तारी भंगेल गांव के पास से हुई है। थाना बिसरख पुलिस ने बीती रात को कपिल पुत्र हरिओम को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि उसके पास से 28 पव्वा देसी शराब बरामद हुई है। थाना बिसरख पुलिस ने एक अन्य मामले में कृष्णा तिवारी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से एक देसी तमंचा और कारतूस बरामद किया है।