Noida News : अवैध हथियार रखने वाले लोगों के खिलाफ नोएडा पुलिस का विशेष अभियान, 42 गिरफ्तार

Nov 11, 2024 - 06:59
Noida News : अवैध हथियार रखने वाले लोगों के खिलाफ नोएडा पुलिस का विशेष अभियान, 42  गिरफ्तार
Symbolic image

Noida News : गौतम बुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट ने विभिन्न जगहों से एक विशेष अभियान के तहत अवैध हथियार सहित 42 बदमाशों को गिरफ्तार किया है।

Noida News : 

 पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना जारचा पुलिस ने रविवार को एक सूचना के आधार पर उमेश शर्मा पुत्र देवी राम शर्मा निवासी ग्राम रानोली उम्र 35 वर्ष को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि तलाशी लेने पर इसके पास एक देसी तमंचा और कारतूस मिला है। मीडिया प्रभारी ने बताया कि यह किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की नीयत से घूम रहा था। उन्होंने बताया कि थाना फेस- तीन पुलिस ने बीती रात को एक सूचना के आधार पर महेश पुत्र वासुदेव उर्फ मनोज को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि यह जनपद फरीदाबाद हरियाणा का रहने वाला है। इसकी उम्र 19 वर्ष है। उन्होंने बताया कि इसके पास से पुलिस ने एक देसी तमंचा और कारतूस बरामद किया है। मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना रबूपुरा पुलिस ने रविवार को एक सूचना के आधार पर निशान जादौन पुत्र हरेंद्र प्रताप सिंह तथा दीपक चौधरी पुत्र हरेंद्र चौधरी को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इनके खिलाफ पूर्व में कई मुकदमे दर्ज है। दोनों शातिर अपराधी हैं। उन्होंने बताया कि थाना सेक्टर 20 पुलिस ने बीती रात को एक सूचना के आधार पर उवैज पुत्र अमन को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस में एक देसी तमंचा और कारतूस बरामद किया है। यह बदमाश पूर्व में चोरी के विभिन्न मामलों में कई बार गिरफ्तार हुआ है। इसके खिलाफ विभिन्न थानों में नौ मुकदमे दर्ज हैं।

 उन्होंने बताया कि थाना बादलपुर पुलिस ने अंकित कुमार पुत्र फिरजी को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने एक देसी तमंचा और कारतूस बरामद किया है। उन्होंने बताया कि इसकी गिरफ्तारी सादोपुर की झाल के पास से हुई है। गिरफ्तार आरोपी की उम्र 24 वर्ष है। मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना बादलपुर पुलिस ने एक सूचना के आधार पर दर्शन पुत्र रामपाल को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने एक चाकू बरामद किया है। उन्होंने बताया कि थाना बादलपुर पुलिस ने एक अन्य मामले में शनि पुत्र राजकुमार को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने एक देसी तमंचा और कारतूस बरामद किया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की उम्र 27 वर्ष है। मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना बिसरख पुलिस ने एक सूचना के आधार पर हरिओम सिंह पुत्र सुखदेव सिंह को गिरफ्तार किया है। इसकी उम्र 22 वर्ष है। उन्होंने बताया कि इसके पास से पुलिस ने एक देसी तमंचा और कारतूस बारापात किया है। मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना ईकोटेक तीन तीन पुलिस ने अरुण पुत्र भोजराज को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसके पास से पुलिस को एक अवैध चाकू मिला है। इसकी गिरफ्तारी लखनावली गांव के पास से हुई है।

मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना फेस- दो पुलिस ने राहुल उर्फ चुटिया पुत्र मदन चौधरी को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसके पास से पुलिस ने एक चाकू बरामद किया है। उन्होने बताया कि थाना फेस- दो पुलिस ने दिनेश पुत्र मुकेश को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने एक देसी तमंचा और कारतूस बरामद किया है। उन्होंने बताया कि थाना फेस दो पुलिस ने सूरज पुत्र वासुदेव को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने एक देसी तमंचा और कारतूस बरामद किया है। मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना सेक्टर 63 पुलिस में रवि उर्फ रतन सिंह को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसके पास से पुलिस ने एक चाकू बरामद किया है। पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि यह चोरी करने की नीयत से घूम रहा था। इसकी गिरफ्तारी सेक्टर 63 के पास से हुई है। उन्होने बताया कि थाना सेक्टर 63 पुलिस ने अनुज भाटिया को गिरफ्तार कर उसके पास से एक चाकू बरामद किया है। उन्होंने बताया कि इसकी गिरफ्तारी सी- ब्लॉक सेक्टर 63 के पास से हुई है।

मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना सेक्टर 24 पुलिस में सारिक पुत्र फरियाद को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने एक देसी तमंचा और कारतूस बरामद किया है। उन्होंने बताया कि थाना सेक्टर 24 पुलिस ने एक अन्य मामले में धर्मेंद्र पुत्र हुकुम सिंह को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने एक देसी तमंचा और कारतूस बरामद किया है। उन्होंने बताया कि उप निरीक्षक विकास राणा ने बीती रात को एक सूचना के आधार पर राहुल पुत्र राजेंद्र को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने एक चाकू बरामद किया है। मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना सेक्टर 24 पुलिस ने एक अन्य मामले में बीती रात को अल्ताफ पुत्र आसिफ सिराज को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने एक देसी तमंचा और कारतूस बरामद किया है। मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना सेक्टर 39 पुलिस ने बीती रात को एक सूचना के आधार पर विशाल पुत्र विनोद को गिरफ्तार कर इसके पास से एक चाकू बरामद किया है। उन्होंने बताया कि एक अन्य मामले में थाना सेक्टर 39 पुलिस ने साजन पुत्र प्रेम पाल को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि थाना सेक्टर 39 पुलिस ने एक अन्य मामले में ऋतिक पुत्र सूरज को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने एक देसी तमंचा और कारतूस बरामद किया है। उन्होंने बताया कि थाना सेक्टर 39 पुलिस ने एक अन्य मामले में शिवम पुत्र जोगेंद्र को गिरफ्तार कर उसके पास से एक देसी तमंचा और कारतूस बरामद किया है। उन्होंने बताया कि थाना सेक्टर 39 पुलिस ने नितिन पुत्र किरण पाल को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने देसी तमंचा और कारतूस बरामद किया है

मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना सेक्टर 49 पुलिस ने पांचाल पुत्र बृजकिशोर को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने एक देसी तमंचा और कारतूस बरामद किया है। उन्होंने बताया कि थाना सेक्टर 49 पुलिस ने एक अन्य मामले में राजकुमार जाटव को गिरफ्तार कर उसके पास से एक देसी तमंचा और कारतूस बरामद किया है। उन्होंने बताया कि थाना सेक्टर 49 पुलिस ने बीती रात को ऋतिक पुत्र प्रेम कुमार को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने एक देसी तमंचा और कारतूस बरामद किया है। मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना सेक्टर 113 पुलिस ने बीती रात को वंश यादव पुत्र संजय यादव को गिरफ्तार कर इसके पास से एक देसी तमंचा और कारतूस बरामद किया है। उन्होंने बताया कि एक अन्य मामले में थाना सेक्टर 113 पुलिस ने फारूक पुत्र अख्तर अली को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया किसके पास से पुलिस ने एक देसी तमंचा और कारतूस बरामद किया है। मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना बीटा- दो पुलिस ने एक सूचना के आधार पर समाज पुत्र सिरजू को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि उसके पास है एक चाकू मिला है। मीडिया प्रभारी ने बताया कि बीती रात को थाना दादरी पुलिस ने एक सूचना के आधार पर हरवीर पुत्र सुभाष को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस में एक देसी तमंचा और कारतूस बरामद किया है। उन्होंने बताया कि एक अन्य मामले में थाना दादरी पुलिस में सुमेर पुत्र सागर को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने एक देसी तमंचा और कारतूस बरामद किया है। उन्होंने बताया कि थाना दादरी पुलिस ने सनी उर्फ मच्छी को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने एक देसी तमंचा और कारतूस बरामद किया है।

मीडिया प्रभारी ने बताया की बीती रात को थाना दनकौर पुलिस ने एक सूचना के आधार पर सचिन उर्फ़ नटराज को गिरफ्तार कर इसके पास से एक देसी तमंचा और कारतूस बरामद किया है। उन्होंने बताया कि थाना दनकौर पुलिस ने एक अन्य मामले में टीटू पुत्र राजवीर को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने एक देसी तमंचा और कारतूस बरामद किया है। मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना ईकोटेक- प्रथम पुलिस ने ऋषभ त्यागी उर्फ गौरव ठाकुर को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने एक पिस्तौल और कारतूस बरामद किया है। मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना जारचा पुलिस ने बीती रात को उमेश को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इनके पास से पुलिस ने एक देसी तमंचा और कारतूस बरामद किया है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है यह लूटपाट करने की नीयत से घूम रहा था। उन्होंने बताया कि एक अन्य मामले में थाना जारचा पुलिस ने सखी पुत्र आशिक अली को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसके पास से पुलिस ने एक देसी तमंचा और कारतूस बरामद किया है। मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना नॉलेज पार्क पुलिस ने बीती रात को एक सूचना के आधार पर मनोज चौहान उर्फ मानव को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसके पास से पुलिस ने एक देसी तमंचा और कारतूस बरामद किया है। उन्होंने बताया कि एक अन्य मामले में थाना नॉलेज पार्क पुलिस ने कृष्ण पुत्र ओमवीर सिंह को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसके पास से पुलिस ने एक देसी तमंचा और कारतूस बरामद किया है।