Noida News : राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में वायु प्रदूषण की स्थिति काफी खराब बनी हुई है। एनसीआर गैस चैंबर के रूप में तब्दील हो गया है। यहां के सभी प्रमुख शहर डार्क रेड जोन और रेड जोन में पहुंच गए हैं। आलम यह है कि लोगों का जीना दूभर हो गया है। आंखों में जलन हो रही है। सांस लेने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा असर बच्चों और बूढ़ों पर पड़ रहा है।
Noida News :
वायु प्रदूषण मापक एप समीर के अनुसार मंगलवार सुबह को दिल्ली की एक्यूआई 488 ,गाजियाबाद की 471, नोएडा की 426, ग्रेटर नोएडा की 402, फरीदाबाद की 426, गुरुग्राम की 434, भिवानी की 488, हापुड़ की 446, बुलंदशहर की 429, मेरठ की 403, बड़ौत की 413, बहादुरगढ़ की 401 रही। एनसीआर के सभी प्रमुख शहर डार्क रेड जोन में है, जो की अत्यंत गंभीर स्थिति है। बढ़ते प्रदूषण के चलते नोएडा के स्कूलों को बंद किया गया है। यहां के अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ रही है। डॉक्टर ने लोगों को सलाह दी है कि वह घर से निकलने से पहले मास्क का प्रयोग करें। चश्मा लगाए। पूरे आस्तीन के कपड़े पहने। मॉर्निंग वॉक से बचें।