Noida News : कावड़ लेकर लौट रहे व्यक्ति की मौत

Noida News : नोएडा के छलेरा गांव में रहने वाले एक व्यक्ति कांवड लेने के लिए हरिद्वार गए थे। वह कांवड लेकर वापस लौट रहे थे, तभी मुरादनगर के पास उन्हें तेज बुखार आया। उनके परिजनों ने गंभीर हालत में उपचार के लिए नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां पर उनकी मौत हो गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Noida News :
पुलिस सूत्रों के अनुसार आलोक सैनी उम्र 35 वर्ष छलेरा गांव में रहते थे। वह अपने साढू और अन्य लोगों के साथ कांवड लेने के लिए हरिद्वार गए थे। हरिद्वार से वह कांवड लेकर वापस लौट रहे थे, तभी मुरादनगर के पास उन्हें तेज बुखार आया। उनके साढु ने उन्हें उपचार के लिए नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती करवाया ,जहां पर उनकी मौत हो गई है। अस्पताल की सूचना पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।