Noida News : सांसद ने उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल की टीम का किया स्वागत

Noida News : गौतमबुद्ध नगर के सांसद एवं लोकसभा हाउसिंग कमेटी के अध्यक्ष डॉ. महेश शर्मा ने उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल की नव गठित प्रादेशिक टीम का सेक्टर-27 स्थित कैलाश अस्पताल के सभागार में स्वागत कर उनका सम्मान किया। इस मौके पर सांसद ने सभी पदाधिकारियों को मिठाई खिलाकर उनका मुंह मीठा किया।
Noida News :
प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण गर्ग ने बताया कि सांसद डॉ. महेश शर्मा ने उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल की पूरी टीम को अपने ऑफिस में फूलों का गुलदस्ता भेंटकर व मिठाई खिलाकर सम्मानित किया।
प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन ने बताया कि 30 जुलाई को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह के लिए डॉक्टर महेश शर्मा ने शुभकामनाएं प्रेषित की। इस दौरान सांसद ने उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के कार्यकर्ताओं को कहा कि आप लोग हमेशा व्यापारियों के सुख-दुख में खड़े रहते हैं। आपके कार्य करने का तरीका सबसे अलग है। उन्होंने कहा कि आप लोग हमेशा व्यापारी सेवा में लगे रहे हम आपके साथ है। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन, प्रदेश उपाध्यक्ष निखिल अग्रवाल, प्रवीण गर्ग, जिला उद्योग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अंकित गुप्ता, प्रदेश सचिव शिवा चैहान सहित भारी संख्या में व्यापारी नेता मौजूद रहें