Noida News : मकान मालिक बना दरिंदा, 15 वर्षीय किशोरी के साथ किया बलात्कार

Jun 21, 2024 - 18:30
Noida News : मकान मालिक बना दरिंदा, 15 वर्षीय किशोरी के साथ  किया बलात्कार
Symbolic image

Noida News : थाना सेक्टर -113 क्षेत्र के सर्फाबाद गांव में रहने वाली एक 15 वर्षीय किशोरी के साथ उसके मकान मालिक ने घर में घुसकर जबरन बलात्कार किया। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Noida News : 

 अपर पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) मनीष कुमार मिश्रा ने बताया कि थाना सेक्टर -113 क्षेत्र के सर्फाबाद गांव में रहने वाली एक 15 वर्षीय किशोरी के साथ उसके मकान मालिक योगेंद्र यादव ने 3 दिन पूर्व घर में घुसकर जबरन बलात्कार किया। उन्होंने बताया कि जब किशोरी ने विरोध किया तो उसने गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। अपर उपायुक्त ने बताया कि किशोरी ने आपबीती अपनी परिजनों को बताई। परिजनों की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से न्यायालय ने उसको 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। अपर उपायुक्त ने बताया कि किशोरी का डाक्टरी परीक्षण करवाया गया, जिसमें बलात्कार की पुष्टि हुई है।