Heat wave : प्रचंड गर्मी का कहर: 22 लोगों की संदिग्ध अवस्था में मौत,पांच दिन में 84 हुए काल के शिकार

Jun 21, 2024 - 18:27
Heat wave : प्रचंड गर्मी का कहर:  22 लोगों की संदिग्ध अवस्था में मौत,पांच दिन में  84 हुए काल के शिकार
Symbolic image

Noida News : राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में पड़ रही प्रचंड गर्मी के चलते बीते 24 घंटे में जनपद गौतम बुध नगर में 22 लोगों की संदिग्ध मौत हो गई है।

 पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना फेस वन क्षेत्र में रहने वाले राकेश पुत्र हरबंस उम्र 26 वर्ष की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है।

 उन्होंने बताया कि थाना सूरजपुर क्षेत्र में रहने वाले सुनील कुमार गौतम उम्र 40 वर्ष की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि थाना बिसरख क्षेत्र में रहने वाले यज्ञ शर्मा पुत्र विजयपाल उम्र 47 वर्ष की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है।

 मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना सेक्टर-20 क्षेत्र में रहने वाले कामता पुत्र लक्ष्मण यादव उम्र 45 वर्ष की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि थाना सेक्टर-39 क्षेत्र में रहने वाले हरपाल उम्र 52 वर्ष की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई हैं। मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना सूरजपुर क्षेत्र में रहने वाले नीलेश कुमार उम्र 34 वर्ष की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। इसी थाना क्षेत्र में रहने वाले दिनेश मिश्रा उम्र 24 वर्ष की संदीप परिस्थितियों में मौत हो गई है।

 उन्होंने बताया कि थाना फेस वन क्षेत्र में रहने वाले सुनील कुमार झा उम्र 45 वर्ष की गर्मी लगने की वजह से मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि थाना दादरी क्षेत्र में रहने वाले एक अज्ञात व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है।उन्होंने बताया कि थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र में रहने वाले बख्शीश पुत्र खुशीराम उम्र 64 वर्ष की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है।उन्होंने बताया कि थाना दादरी क्षेत्र में रहने वाले सोनू पुत्र मामराज उम्र 36 वर्ष की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है।

 मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना कासना क्षेत्र में रहने वाले डोरी लाल उम्र 38 वर्ष की गर्मी लगने के चलते मौत हो गई है।उन्होंने बताया कि थाना सेक्टर-39 क्षेत्र में रहने वाले सागर पुत्र अजय भारद्वाज उम्र 27 वर्ष की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। इसी थाना सेक्टर-39 क्षेत्र में रहने वाले महाराज सिंह उम्र 28 वर्ष की गर्मी लगने से मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि थाना सेक्टर-63 क्षेत्र में रहने वाले पुरुषोत्तम कुमार उम्र 34 वर्ष, छोटेलाल उम्र 55 वर्ष तथा वासुदेव उम्र 56 वर्ष की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है।

 उन्होंने बताया कि थाना फेस दो क्षेत्र में रहने वाले बृजनंदन मिस्त्री उम्र 39 वर्ष की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना फेस वन क्षेत्र में रहने वाले राजीव पाठक उम्र 37 वर्ष की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि थाना फेस तीन क्षेत्र में रहने वाले संजय सिंह तथा थाना फेस को क्षेत्र में रहने वाले अजय पुत्र शिवराज सिंह की उम्र 32 वर्ष की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है।

थाना सेक्टर 63 क्षेत्र के सेक्टर 63 के सी- ब्लॉक में एक अज्ञात व्यक्ति सड़क पर मूर्छित अवस्था में मिला। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उसकी मौत हो गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना फेस- दो क्षेत्र के भंगेल गांव में रहने वाले एक अज्ञात व्यक्ति की कल शाम को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसके नाक से अचानक खून निकलने लगा। जब तक उसके परिजन अस्पताल लेकर जाते, तब तक उसकी मौत हो चुकी

 थी।