Noida News : मलेरिया से बचाव के लिए जनपद गौतम बुद्ध नगर का स्वास्थ्य विभाग 1 जून से 30 जून तक विशेष अभियान चलाएगा।
Noida News :
जनपद गौतम बुद्ध नगर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि अभियान में स्वास्थ्य विभाग के कार्यकर्ता घर-घर जाकर प्रभावित इलाकों में जांच करेंगे। इसके साथ ही जिन घरों में पूर्व में मलेरिया के मरीज मिले हैं, उनके परिजनों के साथ आसपास के 50 घरों में भी सर्विलांस किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जल भराव की जगह पर मच्छरों का प्रजनन होने से रोकने के लिए भी दवा का छिड़काव किया जाएगा। किसी भी जगह मलेरिया के बुखार की स्थित मे रैपिड रिस्पांस टीम जाएगी। गंभीर मरीजों को तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि जागरूकता के लिए जरूरी स्लोगन स्वास्थ्य विभाग जारी करेगा।