Noida News : शेयर मार्केट में निवेश पर मोटा मुनाफ़े का झांसा देकर साइबर अपराधियों ने 36 लाख 52 हजार रुपए ठगा

Jan 16, 2026 - 12:33
Noida News : शेयर मार्केट में निवेश पर मोटा मुनाफ़े का झांसा देकर साइबर अपराधियों ने 36 लाख 52 हजार रुपए ठगा
Symbolic Image

Noida News : थाना साइबर क्राइम में बीती रात को एक व्यक्ति ने 1रिपोर्ट दर्ज कराई है कि अज्ञात साइबर अपराधियों ने शेयर मार्केट में ट्रेडिंग का झांसा देकर उनसे 36 लाख 52 हजार रुपए ठग लिया। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 अपर पुलिस उपायुक्त साइबर क्राइम श्रीमती शैव्या गोयल ने बताया कि बीती रात को विजय कुमार पुत्र राम अवतार सोनकर निवासी सेक्टर पाई-1 ग्रेटर नोएडा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनकी उम्र 44 वर्ष हैं। पीड़ित के अनुसार नवंबर माह में उनके व्हाट्सएप पर एक मैसेज आया। उसमें ट्रेडिंग के बारे में जानकारी दी गई थी। पीड़ित के अनुसार उन्होंने व्हाट्सएप पर आए लिंक को क्लिक किया तथा उनकी कुछ लोगों से बातचीत हुई। आरोपियों ने उनसे कहा कि शेयर मार्केट में इन्वेस्ट करने पर उन्हें मोटा मुनाफा होगा। पीड़ित के अनुसार उन्होंने शुरुआती दौर में 50 हजार रुपए से ट्रेडिंग शुरू की। उन्हें 15 प्रतिशत का लाभ हुआ। उन्हें लालच आ गया। 25 नवंबर को उन्होंने एक लाख रुपए का पुनः भुगतान किया। उनकी रकम बढ़ी हुई दिखी। पीड़ित के अनुसार आरोपियों ने उनके शेयर को बेचने के बाद पैसे जमा करवा के दूसरा दूसरा शेयर खरीद लिया। उसमें भी उन्हें काफी मुनाफा दिखाई दिया।

 अपर उपायुक्त ने बताया कि पीड़ित के अनुसार 11 जनवरी तक उन्होंने आरोपियों के कहे अनुसार विभिन्न बार में कुल 36 लाख 52 हजार रुपए उनके खाते में ट्रांसफर कर दिया। उनकी रकम एप पर काफी बढ़ी हुई दिख रही थी। उन्होंने बताया कि जब पीड़ित ने अपने पैसे निकालने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उन्हे ग्रुप से बाहर निकाल दिया। उन्होंने बताया कि पीड़ित ने घटना की शिकायत साइबर क्राइम थाना पुलिस से की है। पुलिस उन खातों का पता लग रही है जिनमे रकम ट्रांसफर की गई है।