Noida News : गेस्ट हाउस में काम करने वाला व्यक्ति लापता, पत्नी ने जताया अपहरण की आशंका

Nov 17, 2025 - 10:22
Noida News : गेस्ट हाउस में काम करने वाला व्यक्ति लापता, पत्नी ने जताया अपहरण की आशंका
Symbolic Image

Noida News : थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सेक्टर 105 स्थित एक गेस्ट हाउस में काम करने वाला व्यक्ति संदिग्ध परिस्थितियों में लापता है। उसकी पत्नी ने अपहरण की आशंका जताते हुए रविवार की रात को थाना सेक्टर 39 में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

Police Station Sector 39 Noida News : थाना सेक्टर 39 के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि श्रीमती विनीता देवी पत्नी रणवीर लाल ने बीती रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनके पति सेक्टर 105 स्थित एक गेस्ट हाउस में नौकरी करते है। महिला के अनुसार 7 सितंबर को उन्होंने उसे फोन करके कहा कि वह नोएडा से उत्तराखंड के जनपद चमोली स्थित अपने घर आ रहे हैं। महिला के अनुसार उनके पति घर नहीं पहुंचे।

महिला के अनुसार जब उन्होंने होटल के मालिक से बात की तो उन्होंने बताया कि वह अपना वेतन लेकर टैक्सी बुक करके घर जाने के लिए होटल से निकला था। होटल के कर्मचारियों ने उसे बताया कि वह निकलते समय किसी से फोन पर बात कर रहे थे, और गुस्से में थे। 

महिला के अनुसार वह अपने पति के घर नहीं पहुंचने से काफी परेशान है। महिला ने पुलिस को बताया है कि वह उत्तरांचल के चमोली जनपद के पोखरी थाना भी गई थी, लेकिन पुलिस ने कहा कि यह मामला नोएडा का है। थाना प्रभारी ने बताया कि बीती रात को महिला ने घटना की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। इस मामले में पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 140(3) के तहत मुकदमा दर्ज किया है।