Noida News : विभिन्न जगहों से मुठभेड़ के दौरान चार शातिर बदमाश गिरफ्तार

Sep 3, 2025 - 14:50
Noida News : विभिन्न जगहों से मुठभेड़ के दौरान चार शातिर बदमाश गिरफ्तार
विभिन्न जगहों से मुठभेड़ के दौरान चार शातिर बदमाश गिरफ्तार

Noida News : नोएडा पुलिस ने लूटपाट और चोरी करने वाले चार बदमाशों को विभिन्न जगहों से मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली एक बदमाश के पैर में लगी हैं।

 

Police Station Ecotech-3 Noida Newsअपर पुलिस उपायुक्त जोन द्वितीय शैव्या गोयल ने बताया कि थाना ईकोटेक -3 पुलिस बीती रात को चेकिंग कर रही थी, तभी एक व्यक्ति लखनावली गांव के पास ठेली (रेड़ा) पर सामान लेकर आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने उन्हे रूकने का इशारा किया तो वे भागने लगा। जब पुलिस ने उसे पीछा करके उसे घेर लिया तो उसने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से गोली चलाई। उन्होंने बताया की जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली इमरान पुत्र मोहम्मद हुसैन निवासी जनपद बिजनौर के पैर में लगी है। उन्होंने बताया कि इसके पास से पुलिस ने देसी तमंचा, कारतूस, चोरी किए हुए अल्मुनियम के छोटे बड़े फ्रेम , घटना में प्रयुक्त रेहड़ा (रिक्शा) बरामद किया है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि उक्त बदमाश ने अपने दो साथियों पुष्पेंद्र और कन्हैया के साथ मिलकर हबीबपुर गांव में स्थित एक प्राइवेट कंपनी के गोदाम से लाखों रुपए कीमत का अल्युमिनियम का सामान चोरी किया था। उन्होंने बताया कि इसके अन्य साथियों की पुलिस तलाश कर रही है।

 

 

Police Station Phase 3 Noida News :  पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना फेस -3 पुलिस बीती रात गस्त पर थी। तभी पुलिस को बाइक पर सवार होकर कुछ संदिग्ध लोग आते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने जब उन्हें रुकने का इशारा किया तो वे भागने लगे। पीछा करके पुलिस ने उन्हें घेर लिया। अपने आपको पुलिस से घिरा हुआ देख बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से गोली चलाई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने साहस का परिचय देते हुए तीन बदमाशों को पकड़ लिया। गिरफ्तार बदमाशों के नाम आदित्य पुत्र कन्हैया महतो, सागर पुत्र सूरज तथा मोहित पुत्र मनोज कुमार मिश्रा है। उन्होंने बताया कि उनकी निशानदेही पर पुलिस ने विभिन्न जगहों से लूटे हुए 10 मोबाइल फोन, दो चाकू, एक देसी तमंचा तथा घटना में प्रयुक्त होने वाली चोरी की दो मोटरसाइकिल बरामद किया है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि ये बदमाश चोरी के वाहन पर सवार होकर लूटपाट की वारदातें करते हैं। इन्होंने एनसीआर में लूटपाट और चोरी की दर्जनों वारदात करने स्वीकार की है।