Noida News : गांजे के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार

Apr 16, 2024 - 09:25
Noida News : गांजे के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार
Symbolic image

Noida News : थाना फेस -वन पुलिस ने सोमवार को अशोक नगर बॉर्डर के पास से एक महिला गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से पुलिस ने एक किलो 500 ग्राम गांजा बरामद किया है।

Noida News : 

थाना फेस वन के प्रभारी निरीक्षक ध्रुव भूषण दुबे ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना पर महिला तस्कर को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्त में आई महिला तस्कर की पहचान सेक्टर-16 स्थित जेजे कॉलोनी निवासी कोमल साहू के रूप में हुई है। कोमल के खिलाफ फेस- वन थाने में एनडीपीएस समेत अन्य धाराओं में कुल चार मुकदमे दर्ज हैं। महिला तस्कर गांजे की पुड़िया बनाकर उसकी आपूर्ति झुग्गियों और कॉलेजों के पास करती थी। कोमल के साथ काम करने वाली अन्य महिलाओं के बारे में भी पुलिस जानकारी जुटाई जा रही है।